सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव में जश्न का माहौल - भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने नौ महीने से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की है। उनका स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में लैंड हुआ।
लैंडिंग के बाद, बचाव दल ने समुद्र में तैरते कैप्सूल से सुनीता और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक चिकित्सा जांच की।
लैंडिंग के बाद उनकी तबीयत सामान्य बताई गई है
यह लैंडिंग समुद्र में इसलिए की गई क्योंकि समुद्र में लैंडिंग से स्पेसक्राफ्ट को पुन: उपयोग में लाने में आसानी होती है और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह अधिक आरामदायक माना जाता है
सुनीता विलियम्स की इस सफल वापसी पर उनके पैतृक गांव में भी जश्न का माहौल है।
Comments
Post a Comment